Happy Birthday Nathan Bracken: 44 साल के हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज नाथन ब्रेकन, यहां पढ़ें क्रिकेट के मैदान में कैसा रहा उनका प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज नाथन ब्रेकन रविवार यानी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. ब्रेकन का जन्म आज ही के दिन यानी 12 सितंबर साल 1977 में ऑस्ट्रेलिया के पेनरिथ शहर में हुआ था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 10 पारियों में 42.1 की एवरेज से 12 विकेट चटकाए हैं.
कैनबरा, 12 सितंबर: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज नाथन ब्रेकन (Nathan Bracken) रविवार यानी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. ब्रेकन का जन्म आज ही के दिन यानी 12 सितंबर साल 1977 में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पेनरिथ (Penrith) शहर में हुआ था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 10 पारियों में 42.1 की एवरेज से 12 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 48 रन खर्च कर चार विकेट है. इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के लिए 116 वनडे मैच खेलते हुए 116 पारियों में 24.4 की एवरेज से 174 और 19 T20I क्रिकेट मैच खेलते हुए 19 पारियों में 23.1 की एवरेज से 19 विकेट चटकाए हैं. वनडे में उनके नाम पांच बार चार और दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा है. T20I क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 11 रन खर्च कर तीन विकेट है.
☝️ 205 international wickets
🏆 ICC @cricketworldcup and Champions Trophy winner
Happy birthday Nathan Bracken 🎂 pic.twitter.com/jyJH9VF8mW
— ICC (@ICC) September 12, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2021 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

