क्रिकेट

England Announces Squad For Series Against India And Champions Trophy: टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, चरिथ असलांका को मिली बड़ी जिम्मेदारी; यहां देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी हैं. इन सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी. सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा. इस दौरे पर पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी.

England Announces Squad For Series Against India And Champions Trophy: टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, चरिथ असलांका को मिली बड़ी जिम्मेदारी; यहां देखें पूरा शेड्यूल
इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, T20I And ODI Series 2024: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) और तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली जानी हैं. इन सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी. सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा. इस दौरे पर पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए रविवार को इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जोस बटलर (Jos Buttler) टी20 और वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया हैं. इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम का एलान कर दिया गया हैं.

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कारसे, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड.

भारत के खिलाफ वनडे और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कारसे, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).