क्रिकेट

Anushka Loves Kohli: दिवाली हो या होली, अनुष्का लव्स कोहली! वर्ल्ड कप में विराट के सामने दर्शकों ने लगाए नारें, वीडियो वायरल

विराट कोहली के सामने दर्शक नारा लगाने लगे- '10 रुपये की पेप्सी, कोहली भाई सेक्सी, दिवाली हो या होली, अनुष्का लव्स कोहली!" नारेबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है.

Anushka Loves Kohli: दिवाली हो या होली, अनुष्का लव्स कोहली! वर्ल्ड कप में विराट के सामने दर्शकों ने लगाए नारें, वीडियो वायरल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 12 जून को भारत और यूएसए के बीच मैच हुआ. मैच के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला. विराट कोहली बाउंड्री के पास फिल्डिंग करने के लिए पहुंचे. दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज को अपने पास पाकर दर्शक उत्साहित हो गए. मैच के दौरान विराट के सामने दर्शक एक अनोखा नारा लगाने लगे.- '10 रुपये की पेप्सी, कोहली भाई सेक्सी, दिवाली हो या होली, अनुष्का लव्स कोहली!" यह नारे न केवल मैच के दौरान गूंजते रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर भी धूम मचाने लगे. दर्शकों की नारेबाजी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

 

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत की हैट्रिक लगा दी है. भारत ने बुधवार को अमेरिका के खिलाफ 7 विकेट से विजयी परचम फहराया. अमेरिका ने न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में 111 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने 18.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल किया. भारत ने सुपर-8 राउंड में एंट्री कर ली है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).