DPL 2025, Digvesh Rathi And Nitish Rana Fight Video: मैच के दौरान अचानक मैदान पर भिड़े नीतीश राणा और दिग्वेश राठी, खिलाड़ियों और अंपायर ने मिलकर किया बीच-बचाव, वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है. कल रात दिल्ली प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मुकाबला वेस्ट दिल्ली लायंस और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच खेला गया. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम था. इसी बीच मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी नीतीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच आपस में भिड़ंत हो गई.
Delhi Premier League 2025, West Delhi Lions And South Delhi Superstars Eliminator Match: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (DPL 2025) अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है. कल रात दिल्ली प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मुकाबला वेस्ट दिल्ली लायंस और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच खेला गया. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम था. इसी बीच मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी नीतीश राणा और दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi And Nitish Rana Fight) के बीच आपस में भिड़ंत हो गई. ये बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई जिसके बाद अंपायर और खिलाड़ियों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है. मैच के दौरान साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के दिग्वेश राठी गेंदबाजी करने आए. दिग्वेश राठी गेंद फेंकने से पहले रुक गए. इसके बाद नितीश राणा ने भी दिग्वेश राठी को अगली गेंद फेंकने से रोक दिया. इस दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. बाद में नीतीश राणा ने रिवर्स स्वीप लगाकर गेंद को बाउंड्री जड़ दिया. इसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी.
मैच के दौरान अचानक मैदान पर भिड़े नीतीश राणा और दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi And Nitish Rana Video):
Things got 𝐡𝐞𝐚𝐭𝐞𝐝 between Digvesh Rathi and Nitish Rana 👀pic.twitter.com/KqIkB6DYCE
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 30, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2025 08:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

