UP Election: मंच पर ही उठक-बैठक करने लगे BJP विधायक, कान पकड़ कर जनता से मांगी माफी
राबर्टसगंज से बीजेपी के विधायक भूपेश चौबे एक सभा में पहुंचे थे. इस दौरान नाराज लोग विधायक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. जनता को मनाने के लिए विधायक मंच पर उठक-बैठक लगाने लगे.
UP Assembly elections, 23 फरवरी: यूपी में विधानसभा चुनाव के बीच अजीब वाकये देखने को मिल रहे हैं. राबर्टसगंज मुख्यालय में भाजपा की बुधवार को एक जनसभा थी. इस जनसभा में राबर्टसगंज विधानसभा (Robertsganj Assembly Seat) से बीजेपी के विधायक भूपेश चौबे (BJP MLA Bhupesh Choubey) भी पहुंचे थे. इस दौरान नाराज लोग विधायक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. विधायक ने जनता को मनाने का अनोखा तरीका अपनाया. वह मंच पर लगाए गए कुर्सी पर खड़े हो गए. फिर कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने लगे. उनके इस हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
राबर्ट्सगंज से BJP विधायक भूपेश चौबे ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, जनता से 5 साल में हुई गलतियों की मांगी माफी#UPElections2022 pic.twitter.com/QE6PZ8U5ML
— News24 (@news24tvchannel) February 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

