क्रिकेट

DC vs RR IPL 2024 Live Inning Updates: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया पहाड़ जैसा 222 रनों का टारगेट, जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को पहाड़ जैसा 222 रनों का टारगेट दिया है. जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क(50), अभिषेक पोरेल(65), ट्रिस्टन स्टब्स(41) ने तूफानी पारी खेली है.

DC vs RR IPL 2024 Live Inning Updates: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया पहाड़ जैसा 222 रनों का टारगेट, जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी
ऋषभ पंत (बाएं) और संजू सैमसन (दाएं)(Photo credit: Twitter @IPL)

DC vs RR IPL 2024 Live Score Updates: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को पहाड़ जैसा 222 रनों का टारगेट दिया है. जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क(50), अभिषेक पोरेल(65), ट्रिस्टन स्टब्स(41) ने तूफानी पारी खेली है. 6 मई(सोमवार) को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 मैच नंबर 56 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सेमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, फॉर्म से जूझ रहे ध्रुव जुरेल और हेटमायर को राजस्थान ने बाहर कर दिया हैं. दुबे और डोनोवन फरेरा अंदर हैं. वही, दिल्ली के लिए ईशांत शर्मा और गुलबदीन नैब की टीम में वापसी हुई है. इसलिए आज गुलबदीन नैब और डोनोवन फरेरा के रूप में दो विदेशी आईपीएल डेब्यूटेंट हैं. टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 221 रन जोड़े है. जिसमे  राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट 1, संदीप शर्मा 1, रविचंद्रन अश्विन 3, युजवेंद्र चहल 1 को 1-1 विकेट मिला है.

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 222 रनों का टारगेट

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).