COVID-19 hits IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने IPL मैच से पहले पुणे की आज की निर्धारित यात्रा को कोरोना के डर के चलते रद्द कर दिया है. आईपीएल 2022 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स पर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता दिख रहा है. टीम को अपने अगले मैच के लिए 18 अप्रैल को पुणे जाना था लेकिन उनकी यात्रा रद्द कर दी गई है.
रैपिड एंटीजन टेस्ट में सामने आया है कि दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. अभी खिलाड़ी के आरटी-पीसीआर टेस्ट का नतीजा आना बाकी है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम को अपना अगला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेलना है. यह मुकाबला 20 अप्रैल को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए दिल्ली टीम को 18 अप्रैल को ही पुणे के लिए रवाना होना था, लेकिन टीम मुंबई स्थित अपनी होटल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है.
BREAKING - DC have cancelled today's scheduled travel to Pune ahead of their next #IPL2022 game as a result of a covid scare.
More details ⏬⏬
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 18, 2022
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY