क्रिकेट

DC-W vs RCB-W 17th Match Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को लगा दूसरा झटका, एलिस पेरी लौटी पवेलियन

महिला प्रीमियर लीग में लीग स्टेज के मुकाबलों का दौर अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. इस सीजन का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 में जीत दर्ज की है.

DC-W vs RCB-W 17th Match Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को लगा दूसरा झटका, एलिस पेरी लौटी पवेलियन
दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग में लीग स्टेज के मुकाबलों का दौर अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. इस सीजन का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 में जीत दर्ज की है. दूसरी तरफ, आरसीबी की टीम ने 6 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है जबकि 3 में उन्होंने हार का सामना किया है. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 181 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जेमिमाह रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से श्रेयंका पाटिल ने सबसे चार ज्यादा विकेट लिया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 182 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. एलिस पेरी 49 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का स्कोर 89/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2024 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).