क्रिकेट

DC Beat LSG, IPL 2024 26th Match Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया, जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क ने अपनी तूफानी पारी से मचाया कोहराम

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज आयुष बदोनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रनों की पारी खेली.

DC Beat LSG, IPL 2024 26th Match Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया, जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क ने अपनी तूफानी पारी से मचाया कोहराम
जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (Photo Credits: IPL/Twitter)

DC Beat LSG, IPL 2024 26th Match: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 26वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज आयुष बदोनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रनों की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महज 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2024 11:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).