CSK vs GT, IPL Final 2023 Live Score Update: अहमदाबाद में बारिश रुकी, कवर हटाए लिए गए, जल्द शुरू होगा मैच
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 215 रन बनाने हैं. अहमदाबाद में बारिश रूक गई है. मैदान का मुआयना करने के लिए अंपायर्स 10.45 पर मैदान पर आएंगे. फिलहाल साइड पिच काफी खतरनाक स्थिति में है. उस पिच पर चलना भी मुश्किल है. मैच दोबारा शुरू होने में देरी हो सकती है. चेन्नई की पारी में तीन गेंद का खेल हुआ है. खेल रोके जाने तक सीएसके का स्कोर 0.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के चार रन है.
UPDATE 🚨
Rain has stopped in Ahmedabad and the covers are off.
Pitch inspection to take place at 10:45 PM IST.#TATAIPL | #Final | #CSKvGT
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2023 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

