क्रिकेट

Cricket World Cup 2023: वानखेड़े स्टेडियम में मैच हो लेकर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कसी कमर, फैंस के लिए एडवाइजरी जारी- VIDEO

वानखेड़े स्टेडियम में 21 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होने वाले आगामी मैच को लेकर मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की.

Cricket World Cup 2023: वानखेड़े स्टेडियम में मैच हो लेकर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कसी कमर, फैंस के लिए एडवाइजरी जारी- VIDEO
Mumbai Police (Photo Credit: Twitter)

ICC Cricket World Cup 2023:  मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 21 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होने वाले आगामी मैच को लेकर मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की. मुंबई पुलिस की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार फैंस को स्टेडियम तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी जाती है. इसके साथ ही फैंस को सलाह दी जाती है कि वे वानखेड़े स्टेडियम के अंदर बैग, पानी की बोतल और कोई  धातु  किस्म की वस्तुएं आदि न ले जाएं. एडवाइजरी में इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने दर्शकों से किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना मिलने पर निकटतम सुरक्षाकर्मियों को देने की बात कही है. बताना चाहेंगे कि विश्व कप 2023 मैच 21, 24 अक्टूबर, 2, 7 और 15 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में होंगे. मैच सुचारू रूप से सम्प्पन हो सके. इसके पहले मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी ने भी मीडिया से बातचीत में कड़े सुरक्षा व्यवस्था की बात की.

VIDEO

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2023 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).