CPL Shreyanka Patil 4-Wicket Haul Video: 21 साल की उम्र में श्रेयंका पाटिल ने रचा इतिहास, सीपीएल में चटकाए 4 विकेट, ऐसा करने वाली बनी महिला क्रिकेटर, देखें वीडियो
भारतीय महिला क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया है. उन्होंने वो कर दिखाया जो सीपीएल इतिहास के महानतम गेंदबाज नहीं कर सके. 21 वर्षीय श्रेयंका पाटिल ने महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में गुयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स के लिए खेलते हुए बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया.
CPL Shreyanka Patil 4-Wicket Haul Video: भारतीय महिला क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया है. उन्होंने वो कर दिखाया जो सीपीएल इतिहास के महानतम गेंदबाज नहीं कर सके. 21 वर्षीय श्रेयंका पाटिल ने महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में गुयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स के लिए खेलते हुए बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. श्रेयंका पाटिल ने 4 ओवर के स्पेल में 34 रन देकर 4 बड़े विकेट लिए. उन्होंने कप्तान हेले मैथ्यूज, राशदा विलियम्स, आलिया और चैडियन नेशन को अपना शिकार बनाया. यह भी पढ़ें: Australia World Cup Squad 2023: वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, स्टार बल्लेबाज़ को नहीं मिली जगह, देखें स्क्वाड
बता दें की इसके साथ ही वह महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में 4 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गईं. वह सीपीएल (महिला सीपीएल) का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं. उन्होंने अभी तक भारत के लिए डेब्यू भी नहीं किया है. वह भारत के लिए डेब्यू किए बिना किसी विदेशी लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी हैं. नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.
देखें वीडियो:
Shreyanka Patil Shines with Spectacular 4-Wicket Haul in #WCPL pic.twitter.com/gOmXedKUOP
— FanCode (@FanCode) September 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

