Wanindu Hasaranga Ruled Out CWC 2023: श्रीलंका को बड़ा झटका, हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो सकते है ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा
श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ग्रेड तीन हैमस्ट्रिंग चोट से पीड़ित हैं. विश्व कप से पूरी तरह बाहर हो सकते हैं. मालूम हो कि उन्हें सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है. इस बीच, तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा और स्पिनर महीश थिकसाना भी चोटों से जूझ रहे हैं.
Wanindu Hasaranga Ruled Out CWC 2023: श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ग्रेड तीन हैमस्ट्रिंग चोट से पीड़ित हैं. विश्व कप से पूरी तरह बाहर हो सकते हैं. मालूम हो कि उन्हें सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है. इस बीच, तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा और स्पिनर महीश तीक्ष्णा भी चोटों से जूझ रहे हैं. हालांकि इस बात की पूरी उम्मीद है कि ये दोनों वर्ल्ड कप में कोई भूमिका निभा सकते हैं. श्रीलंका क्रिकेट मेडिकल कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन डी सिल्वा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो को बताया कि वानिंदु के विश्व कप के विश्व कप तक फिट होने की संभावना नहीं है. चयनकर्ता निश्चित रूप से उसे इस उम्मीद में चुन सकते हैं कि वह राउंड रॉबिन चरण के अंत तक उपलब्ध रहेगा. चमीरा चोट से उबर चुके हैं, नेट्स में गेंदबाजी कर रहे हैं और महेश तीक्ष्णा को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी, वर्तमान में रिहैब के दौर से गुजर रहे हैं. अच्छी खबर यह है कि एशिया कप से बाहर हुए दो तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमारा अब पूरी तरह से फिट हैं.
ट्वीट देखें:
Sri Lanka are likely to be without ace allrounder Wanindu Hasaranga for the 2023 World Cup☹️https://t.co/ERgyLcjTk9 #CWC23 pic.twitter.com/aqte4oCA2l
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

