क्रिकेट

Bangladesh Women vs England Women, 6th Match Live Playing XI Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज हो गया हैं. टी20 वर्ल्ड कप का छठवां मुकाबला आज बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. बांग्लादेश की कमान निगार सुल्ताना के हाथों में हैं. जबकि इंग्लैंड की कप्तानी हीदर नाइट करेंगी.

Bangladesh Women vs England Women, 6th Match Live Playing XI Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
इंग्लैंड महिला बनाम बांग्लादेश महिला(Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh Women National Cricket Team vs England Women National Cricket Team, ICC Womens T20 World Cup 2024 6th Match: 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (2024 ICC Women’s T20 World Cup) का आगाज हो गया हैं. टी20 वर्ल्ड कप का छठवां मुकाबला आज बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. बांग्लादेश की कमान निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) के हाथों में हैं. जबकि इंग्लैंड की कप्तानी हीदर नाइट (Heather Knight) करेंगी. इंग्लैंड इस टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी. दूसरी तरफ, टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 16 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 7 विकेट के खोकर 119 रन बनाए थे. इसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गवां कर 103 रन ही बना पाई थी. टूर्नामेंट के छठें मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

बांग्लादेश: शाथी रानी, ​​दिलारा एक्टर, शोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), ताज नेहर, शोर्ना एक्टर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, नाहिदा एक्टर, मारुफा एक्टर.

इंग्लैंड: मैया बाउचियर, डेनिएल व्याट-हॉज, ऐलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन, लिन्से स्मिथ.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2024 07:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).