AUS-W Beat IND-W, 2nd T20 Live Score Update: दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया, एलिसे पेरी ने खेली बेहतरीन पारी
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 130 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 31 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड, किम गर्थ और जॉर्जिया वेयरहैम ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाई.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 7 जनवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को छह विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 130 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 31 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड, किम गर्थ और जॉर्जिया वेयरहैम ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महज 19 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलिसे पेरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 34 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल की. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला मंगलवार यानी 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी शाम 7 बजे से खेला जाएगा.
Australia win the 2nd T20I by 6 wickets and level the series 1⃣-1⃣
It all comes down to the decider on Tuesday 🏟️
Scorecard ▶️ https://t.co/ar0sCktbHa#TeamIndia | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/kC1TjtUtKn
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

