क्रिकेट

AUS Beat NED, World Cup 2023 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 399 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 106 रनों की तूफानी पारी खेली.

AUS Beat NED, World Cup 2023 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच 24वां मुकाबला खेला गया. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रनों से हराकर सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 399 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 106 रनों की तूफानी पारी खेली. नीदरलैंड्स की ओर से लोगान वैन बीक ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने नीदरलैंड्स की पूरी टीम 21 ओवर में महज 90 रन बनाकर सिमट गई. नीदरलैंड्स की तरफ से तेजा निदामानुरु सबसे ज्यादा 14 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम ज़म्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2023 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).