Asia Cup 2023 Match 2, BAN vs SL Live Score Update: 164 पर सिमटी बांग्लादेश की पारी, मथीशा पथिराना ने की घातक गेंदबाजी
आज एशिया कप का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं.इन दोनों टीमों के मुकाबले पर दुनियाभर के फैंस की नज़र टिकी हुई है. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला इसलिए भी अहम है क्योंकि इस ग्रुप की तीसरी टीम अफगानिस्तान है. ऐसे में इन तीनों देशों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.
आज एशिया कप का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं.इन दोनों टीमों के मुकाबले पर दुनियाभर के फैंस की नज़र टिकी हुई है. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला इसलिए भी अहम है क्योंकि इस ग्रुप की तीसरी टीम अफगानिस्तान है. ऐसे में इन तीनों देशों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई. बांग्लादेश की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी. 42.4 ओवर में बांग्लादेश की टीम महज 164 रनों पर ही ढेर हो गई. बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शांतो ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. वहीं श्रीलंका के लिए मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. इसके अलावा महीशा दीक्षणा को दो विकेट मिले.
Asia Cup 2023: Bangladesh all out for 164 (42.4) against Sri Lanka in Asia Cup match.
Shanto - 89
Pathirana - 32/4#LKA #SLvBAN #AsiaCup #BANvSL pic.twitter.com/r3XYe1PAbY
— Sri Lanka Tweet 🇱🇰 (@SriLankaTweet) August 31, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

