Asia Cup 2023: सुपर फोर में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में केएल राहुल की वापसी, श्रेयस अय्यर चोट के कारण बाहर
एशिया कप के सुपर 4 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाल मैच में श्रेयस अय्यर को पीठ की ऐंठन के कारण बाहर कर दिया गया है. जिससे केएल राहुल को भारतीय टीम प्लेइंग 11 में मौका मिला है.
Asia Cup 2023: एशिया कप के सुपर 4 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाल मैच में श्रेयस अय्यर को पीठ की ऐंठन के कारण बाहर कर दिया गया है. जिससे केएल राहुल को भारतीय टीम प्लेइंग 11 में मौका मिला है. जो लम्बे समय के बाद भारतीय टीम में वापसी किये है. बता दें की पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टॉस के समय रोहित शर्मा ने भारत के लिए दो बदलाव की पुष्टि की. अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण नेपाल के खिलाफ भारत के पिछले मैच में नहीं खेलने वाले जसप्रित बुमरा की मोहम्मद शमी की जगह टीम में वापसी हुई है. वहीं श्रेयस की जगह राहुल की वापसी हुई है.
इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज.
देखें ट्वीट:
🚨 JUST IN: Shreyas Iyer has been ruled out due to injury. Huge blow for India.
KL Rahul replaced him. Bumrah is also back!!! #AsiaCup2023 #INDvPAK pic.twitter.com/ZS5F47u336
— Saif Ahmed 🇧🇩 (@saifahmed75) September 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

