Anand Mahindra Gift For Sarfaraz Khan: सरफराज खान के पिता नौशाद खान को ये कार गिफ्ट करेंगे आनंद महिंद्रा, सोशल मीडिया पर किया ऐलान
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने डेब्यू किया. सरफराज खान ने राजकोट में अपनी पहली पारी में 62 रनों की शानदार पारी खेली.
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने डेब्यू किया. सरफराज खान ने राजकोट में अपनी पहली पारी में 62 रनों की शानदार पारी खेली. राजकोट टेस्ट के पहले दिन पूरी तरह सरफराज ही छाए रहे. सरफराज खान की मेहनत और क्रिकेट के प्रति उनकी लगन की तारीफ हर कोई कर रहा हैं. इस बीच देश के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने सरफराज के पिता को एक गाड़ी गिफ्ट में देने का ऐलान किया है. आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर सरफराज खान की जमकर तारीफ की और लिखा उनके लिए स्पेशल मेसेज भी लिखा हैं. आनंद महिंद्र ने लिखा कि हिम्मत नहीं छोड़ना बस. कड़ी मेहनत, हिम्मत और धैर्य. एक पिता के लिए एक बच्चे में प्रेरणा देने के लिए इससे बेहतर गुण और क्या हो सकते हैं? एक प्रेरणादायक पेरेंट्स होने के नाते यह मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा अगर नौशाद खान थार का उपहार स्वीकार करेंगे.
“Himmat nahin chodna, bas!”
Hard work. Courage. Patience.
What better qualities than those for a father to inspire in a child?
For being an inspirational parent, it would be my privilege & honour if Naushad Khan would accept the gift of a Thar. pic.twitter.com/fnWkoJD6Dp
— anand mahindra (@anandmahindra) February 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

