Mohammad Rizwan Milestone: 24 घंटे में 14 हजार किमी का सफर, मोहम्मद रिज़वान ने दो टीम के लिए अलग-अगल महाद्वीपों में बनाए अविश्वसनीय अर्धशतक
सरफराज मैदान में चोटिल हो गए और कनकशन के साथ मैदान पर उतरे और पाकिस्तान ने यह मैच पारी और 222 रन से जीत लिया. 28 जुलाई को कोलंबो से 14,000 किमी दूर कनाडा में टी20 लीग में वैंकूवर नाइट्स के लिए रिजवान ने नाबाद अर्धशतक बनाया और टीम को जीत दिलाई.
Mohammad Rizwan Milestone: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने क्रिकेट के मैदान पर शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने 24 घंटे में 14000 किमी की दूरी तय की और 2 महाद्वीपों में 2 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए और दोनों मैचों में टीम को जीत दिलाई. 31 वर्षीय रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ 27 जुलाई को समाप्त हुए दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 50 रन बनाए. रिजवान मूल टीम के सदस्य नहीं थे, सरफराज अहमद की जगह बल्लेबाजी करने आए. सरफराज मैदान में चोटिल हो गए और कनकशन के साथ मैदान पर उतरे और पाकिस्तान ने यह मैच पारी और 222 रन से जीत लिया. 28 जुलाई को कोलंबो से 14,000 किमी दूर कनाडा में टी20 लीग में वैंकूवर नाइट्स के लिए रिजवान ने नाबाद अर्धशतक बनाया और टीम को जीत दिलाई.
ट्वीट देखें:
A change of formats from Sri Lanka to Canada ✈
Mohammad Rizwan has scored back-to-back fifties across continents in 24 hours 🌎 #CricketTwitter #SLvPAK pic.twitter.com/IBlfW4bjak
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2023 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

