Burgdorfer Stadthaus Open: 8 वर्षीय अश्वथ कौशिक ने शतरंज ग्रैंडमास्टर को हराकर रचा इतिहास, सबसे कम उम्र के बने खिलाड़ी
आठ साल, छह महीने और 11 दिन की उम्र में, अश्वथ कौशिक ने रविवार को क्लासिकल टूर्नामेंट गेम में शतरंज ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है.
Chess: आठ साल, छह महीने और 11 दिन की उम्र में, अश्वथ कौशिक ने रविवार को क्लासिकल टूर्नामेंट गेम में शतरंज ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है. सिंगापुर में रहने वाले इस युवा खिलाड़ी ने स्विट्जरलैंड में बर्गडॉर्फर स्टैडथॉस ओपन के चौथे राउंड में पोलैंड के 37 वर्षीय जेसेक स्टॉपा को हराकर यह उपलब्धि हासिल की. बता दें की पिछला रिकॉर्ड पिछले महीने ही आठ वर्षीय लियोनिद इवानोविच द्वारा बनाया गया था - जो शास्त्रीय खेल में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले नौ साल से कम उम्र के पहले खिलाड़ी बने लेकिन जब अश्वथ ने हराया तो वह सर्बियाई से पांच महीने छोटे थे और इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया.
देखें ट्वीट:
“It felt really exciting and amazing, and I felt proud of my game and how I played, especially since I was worse at one point but managed to come back from that."
8-year-old prodigy Ashwath Kaushik makes history after beating chess grandmaster
👉 https://t.co/YmMyY4KxRr pic.twitter.com/augQ5Scamf
— CNN Sports (@cnnsport) February 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

