क्रिकेट

Axar Patel New Milestone: अक्षर पटेल ने ट्रेविस हेड को बोल्ड कर टेस्ट क्रिकेट में विकेटों का सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने वाले बने भारतीय गेंदबाज

अक्षर पटेल ने हेड विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में विकेटों का अपना अर्धशतक भी पूरा किया. अक्षर पटेल ने 2205 गेंदों में 50 टेस्ट विकेट पूरे किए. जो किसी भी भारतीय द्वारा सबसे कम बॉल फेककर बनाया गया रिकॉर्ड है.

Axar Patel New Milestone: अक्षर पटेल ने ट्रेविस हेड को बोल्ड कर टेस्ट क्रिकेट में विकेटों का सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने वाले बने भारतीय गेंदबाज
अक्षर पटेल (Photo Credits: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. आज प्रतियोगिता का पांचवा दिन है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 571 रन बनाकर 91 रनों की बढ़त बनाई थी. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जारी है. ऐसे में इस मैच के ड्रॉ होने के आसार काफी ज्यादा हैं. इस बीच, अक्षर पटेल ने आखिरकार भारत को दूसरी जीत दिला दी. उन्होंने 60वें ओवर की पहली गेंद पर ट्रैविस हेड को बोल्ड किया. हेड 163 गेंदों पर 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर पटेल ने हेड विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में विकेटों का अपना अर्धशतक भी पूरा किया. अक्षर पटेल ने 2205 गेंदों में 50 टेस्ट विकेट पूरे किए. जो किसी भी भारतीय द्वारा सबसे कम बॉल फेककर बनाया गया रिकॉर्ड है.

ट्वीट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2023 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).