खेल

2023 Men’s FIH Hockey World Cup: हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी देश भर में भ्रमण करते हुए कई ऐतिहासिक स्मारकों का किया दौरा, देखें Video

13 राज्यों, एक केंद्र शासित प्रदेश और ओडिशा के 30 जिलों की यात्रा करने के बाद हॉकी विश्व कप ट्रॉफी 13 जनवरी को राउरकेला के नए बिरसा मुंडा स्टेडियम में पहुंचेगी, जब भारत स्पेन के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा.

2023 Men’s FIH Hockey World Cup: हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी देश भर में भ्रमण करते हुए कई ऐतिहासिक स्मारकों का किया दौरा, देखें Video
एफएचआई मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप (Photo Credits: Twitter)

हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी देश भर में भ्रमण करते हुए कई ऐतिहासिक स्मारकों का दौरा करते हुए, 13 राज्यों, एक केंद्र शासित प्रदेश और ओडिशा के 30 जिलों की यात्रा करने के बाद हॉकी विश्व कप ट्रॉफी 13 जनवरी को राउरकेला के नए बिरसा मुंडा स्टेडियम में पहुंचेगी, जब भारत स्पेन के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 13 जनवरी से शुरू होने वाले पुरुषों के एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप से पहले राउरकेला में दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन किया था. रिकॉर्ड 15 महीनों में 260 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित, वर्ल्ड स्तरीय बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम 20 हजार से ज्यादा दर्शकों की मेजबानी करने में सक्षम है. नए अत्याधुनिक स्टेडियम में 44 में से करीब 20 मैच खेले जाएंगे. फाइनल सहित बाकी के 24 मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले जाएंगे.

विडियो देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).