Viral Video: दिल्ली मेट्रो के स्वचालित दरवाजे से छेड़छाड़ करते दिखे युवक, करोल बाग स्टेशन से वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों को ट्रेन के कोच के स्वचालित दरवाजे से छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है. यह घटना करोल बाग मेट्रो स्टेशन की बताई जा रही है.
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों बना हुआ है. दिल्ली मेट्रो में कपल किसिंग से लेकर डांस करने तक के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. ट्रेन के अंदर सफर कर रहे यात्रियों से लेकर स्टेशन परिसर तक में रील बनाने और अभद्र व्यवहार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें युवकों को ट्रेन के कोच के स्वचालित दरवाजे से छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है. यह घटना करोल बाग (Karol Bagh) मेट्रो स्टेशन की बताई जा रही है.
इस वीडियो को ट्विटर पर @imb0yaman नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ऐसे लोगों की वजह से मेट्रो @OfficialDMRC लेट होती है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 25.3k व्यूज मिल चुके हैं. डीएमआरसी ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मेट्रो ट्रेन के दरवाजे में बाधा डालना एक दंडनीय अपराध है. अगर यात्री इस तरह के व्यवहार को देखते हैं तो कृपया डीएमआरसी हेल्पलाइन 155370 पर संपर्क करें. यह भी पढ़ें: Viral Video: यात्रियों से भरी मेट्रो ट्रेन में अचानक डांस करने लगी लड़की, हरकत देख चौंक गए लोग
देखें वीडियो-
Ase logo ki wajhse metro (@OfficialDMRC) late hoti hai🤦 pic.twitter.com/l7nopyU6UK
— Aman (@imb0yaman) June 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

