वायरल

Fact Check: चुनाव में वोट न देने पर आपके अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये! जानें EC ने इस पर क्या कहा

सोशल मीडिया पर एक खबर खूब वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जो भी व्यक्ति लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालेगा उसके अकाउंट से 350 रुपये कट जाएंगे.

Fact Check: चुनाव में वोट न देने पर आपके अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये! जानें EC ने इस पर क्या कहा

PIB Fact Check:  हाल ही अभी सोशल मीडिया पर एक खबर खूब वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जो भी व्यक्ति लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालेगा उसके अकाउंट से 350 रुपये कट जाएंगे. चुनाव में वोट देने का अधिकार हर किसी को होता है. लेकिन क्या ऐसा होगा या फिर होता है कि मतदान न करने पर पैसे काटे जाएंगे? आइए इस वायरल खबर की सच्चाई जानते हैं.

सोशल मीडिया पर अखबार की एक कटिंग वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है कि अगर कोई व्यक्ति इस लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालेगा तो उसके बैंक अकाउंट से 350 रुपये काट लिए जाएंगे. जब PIB ने इस वायरल खबर का फैक्ट चैक किया तो पता चला कि ये फेक न्यूज है.

पीआईबी ने कहा "इसमें किए गए सभी दावे फर्जी हैं. चुनाव आयोग द्वारा कभी कोई ऐसा फैसला नहीं लिया गया है. ऐसी भ्रामक खबरों को बिल्कुल भी शेयर न करें. इसके बाद चुनाव आयोग ने भी एक ट्वीट करके इस वायरल खबर को फर्जी बताया है और लोगों को ऐसी खबरों से सावधान रहने को कहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2022 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).