Deer With Humans Video: इंसान और हिरण को साथ ले आई तेज बारिश, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया खुबसुरत वीडियो
वीडियो में हिरणों के एक झुंड को सड़क के किनारे एक ढके हुए इलाके में बारिश से बचने के लिए शरण लेते हुए देखा जा सकता है. यहां तक कि एक लड़की उनके बगल में बैठी है और फोटो या वीडियो लेती हुई दिखाई दे रही है.
जंगली जानवरों का इंसानों से आमना सामना होता ही रहता है. जापान में ऐसा ही एक मौका आया जब तेज बारिश इंसान और हिरण को एक छट के नीचे ले आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जापान में नार नाम का एक शहर है, जो जंगली हिरणों की समृद्ध आबादी का घर है, जिनके झुंड इसके प्रसिद्ध सार्वजनिक पार्क में घूमते रहते हैं.
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है. नारा में एक दिन आचानक तेज बारिश हुई, जिसके बाद अद्भुत नजारा देखने को मिला. वीडियो में हिरणों के एक झुंड को सड़क के किनारे एक ढके हुए इलाके में बारिश से बचने के लिए शरण लेते हुए देखा जा सकता है. यहां तक कि एक लड़की उनके बगल में बैठी है और फोटो या वीडियो लेती हुई दिखाई दे रही है. ना हिरण वहां से भागने की कोशिश कर रहे हैं और ना ही इंसान उन्हें तंग कर रहे हैं.
Wild sika deer in Nara, Japan, taking shelter with humans they trust during a thunderstorm. I’m going to store this video & view it whenever I want to remind myself how the world SHOULD be… #WorldNatureConservationDay pic.twitter.com/wYKalbMUAC
— anand mahindra (@anandmahindra) July 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

