वायरल

Wife Helps Hubby Smoke: स्कूटी चलाते समय पत्नी ने पति को पिलाई सिगरेट, Viral Video देख लोग बोले- किस्मत से मिलती है ऐसी बीवी

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स अपनी पत्नी और बच्चे को साथ लेकर स्कूटी चला रहा है. शख्स पीछे बैठी पत्नी स्कूटी चलाते हुए पति को सिगरेट पिलाती हुई नजर आ रही है और पति गाड़ी चलाते समय बीच-बीच में सिगरेट का कश ले रहा है.

Wife Helps Hubby Smoke: स्कूटी चलाते समय पत्नी ने पति को पिलाई सिगरेट, Viral Video देख लोग बोले- किस्मत से मिलती है ऐसी बीवी
पत्नी ने पति को पिलाई सिगरेट (Photo Credits: Twitter)

Wife Helps Hubby Smoke Viral Video: कहा जाता है कि सिगरेट (Cigarette) पीने की लत छुड़ाए नहीं छूटती है और यह एक ऐसी आदत है जो जीवन को बर्बाद कर सकती है. धूम्रपान (Smoking) स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, सिगरेट पीने वाले लोग भी इससे होने वाले दुष्प्रभावों से वाकिफ हैं, बावजूद इसके अधिकांश लोग चाहकर भी अपनी इस लत को नहीं छोड़ पाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शख्स अपनी पत्नी (Wife) और बच्चे को साथ लेकर स्कूटी चला रहा है. शख्स पीछे बैठी पत्नी स्कूटी चलाते हुए पति को सिगरेट पिलाती हुई नजर आ रही है और पति गाड़ी चलाते समय बीच-बीच में सिगरेट का कश ले रहा है.

इस वीडियो को ट्विटर पर @HasnaZarooriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- बस ऐसी धर्मपत्नी मिले... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 216.7k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- किस्मतवालों को ऐसी बीवी मिलती है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- यह कोई सपना लगता है. यह भी पढ़ें: Husband Watching Other Girls On Phone: पत्नी के साथ बैठकर दूसरी लड़कियों की अश्लील तस्वीर देख रहा था पति, लग गया जोर का झटका, Video

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2023 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).