वायरल

ताड़ोबा राष्ट्रीय उद्यान में जब हुआ बाघ और भालू का आमना-सामना, फिर जो हुआ... देखें Viral Video

ताड़ोबा नेशनल पार्क से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल में भालू और बाघ का आमना-सामना हो जाता है. ऐसे में भालू को देखकर बाघ भागने पर मजबूर हो जाता है.

ताड़ोबा राष्ट्रीय उद्यान में जब हुआ बाघ और भालू का आमना-सामना, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
भालू और बाघ का हुआ आमना-सामना (Photo Credits: X)

Viral Video: ताड़ोबा नेशनल पार्क (Tadoba National Park) से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जंगल में भालू (Bear) और बाघ (Tiger) का आमना-सामना हो जाता है. बेशक, बाघ का नाम जंगल के शिकारी जानवरों में शुमार है, जो जंगल के दूसरे जानवरों की हालत खराब कर देता है, इसलिए टाइगर से अच्छे-अच्छे जानवर भी खौफ खाते हैं. हालांकि वायरल हो रहे वीडियो में इसके विपरित ही देखने को मिल रहा है, क्योंकि यहां भालू को सामने देखकर बाघ की हालत खराब होती दिख रही है और वो अपनी जान बचाने के लिए भालू से दूर भागता दिख रहा है, जबकि भालू दूर तक टाइगर का पीछा करता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने शावकों के साथ मिलकर बाघिन ने किया खूंखार मगरमच्छ का शिकार, रणथंभौर से वायरल हुआ वीडियो

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).