Punjab: बारिश में ही बना रहे थे सड़क, वीडियो वायरल होने के बाद PWD के 4 अधिकारी निलंबित
होशियारपुर में बारिश के दौरान सड़क निर्माण का वीडियो वायरल हुआ. राज्य सरकार ने PWD के 4 अधिकारियों को निलंबित किया.
पंजाब: होशियारपुर में बारिश के दौरान सड़क निर्माण का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद राज्य सरकार ने PWD के 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. सस्पेंड किए इंजीनियरों में SDO तरसेम सिंह, जेई विपन कुमार, प्रवीन कुमार और जसबीर सिंह शामिल हैं.
होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में यह सड़क बनाई जा रही थी. माहिलपुर ब्लॉक में नंगल खिलड़िया और शेरपुर गांव को इसके जरिए कनेक्ट किया जा रहा था. उसी वक्त AAP के वर्कर गुरविंदर सिंह ने उन्हें रोका. उन्होंने बारिश में सड़क न बनाने को कहा. इसके बावजूद उनकी बात को नजरअंदाज कर काम चलता रहा. पंजाब सरकार के PWD प्रिंसिपल सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने यह आदेश जारी किए, जिसमें कहा गया कि बारिश में सड़क बनाई जा रही है. इसलिए चारों अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया.
#WATCH पंजाब: होशियारपुर में बारिश के दौरान सड़क निर्माण का वीडियो वायरल हुआ। राज्य सरकार ने PWD के 4 अधिकारियों को निलंबित किया। pic.twitter.com/h0damuomlP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2022
#WATCH | Four officers of PWD suspended by Punjab government after a video of road construction from Punjab's Hoshiarpur during rainfall goes viral pic.twitter.com/osKT6kMflG
— ANI (@ANI) July 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2022 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

