Viral Video: जब दो शिकारी जानवरों का हुआ सामना, तेंदुए का शिकार करने में कामयाब हो गया टाइगर
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो शिकारी जानवरों बाघ और तेंदुए का आमना सामना होता है. दोनों के बीच हुई लड़ाई में बाघ तेंदुए को अपना शिकार बनाने में कामयाब हो जाता है.
Viral Video: जंगलों में रहने वाले खूंखार शिकारी जानवर (Animals) अक्सर अपना पेट भरने के लिए दूसरे जानवरों का शिकार करते हैं. शेर, तेंदुआ, बाघ और चीता जैसे जानवरों को शिकारी माना जाता है, जो पलक झपकते ही दूसरे जानवरों का शिकार करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बाघ (Tiger) को तेंदुए (Leopard) का शिकार करते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो शिकारी जानवरों बाघ और तेंदुए का आमना सामना होता है. दोनों के बीच हुई लड़ाई में बाघ तेंदुए को अपना शिकार बनाने में कामयाब हो जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शिकार के बाद बाघ तेंदुए को खा रहा है. यह दुर्लभ वीडियो राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क का बताया जा रहा है. यह भी पढ़ें: Maharashtra: चंद्रपुर-अहेरी मार्ग पर एक वाहन ने मारी तेंदुए को टक्कर, जानवर की मौके पर मौत (Watch Video)
देखें वीडियो-
When predator becomes a prey.
Got to witness a great natural history moment as we saw this tiger feeding on a leopard at #ranthambore pic.twitter.com/cMwAq0eS3i
— Harsha Narasimhamurthy (@HJunglebook) July 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

