Viral Video: हैवानियत की हदें पार, बेटे ने पिता के कपड़े उतार सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
वीडियो में कलयुगी बेटे की हैवानियत देखी जा सकती है. बेटा पिता को नंगा कर बीच सड़क पर पीट रहा है.
जोधपुर (Jodhpur) में बेटे ने अपने पिता के कपड़े उतारकर उनको सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. मामला जोधपुर के रातानाडा पुलिस थाना इलाक़े का है. पड़ोसियों ने बताया कि राजेंद्र गौड़ का बेटा छत्रसाल आए दिन उनके साथ झगड़ा करता है. CCTV फ़ुटेज के आधार पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है. वहीं पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
बुजुर्ग पिता की पहचान राजेंद्र गौड़ के तौर पर हुई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आक्रोशित बेटा पिता को खींचकर कुछ दूर तक ले जाता है. पिटाई के वक्त बुजुर्ग पिता को बचाने गए लोगों से भी बेटा झगड़ पड़ता है.
घटना रातानाडा थाना क्षेत्र की अजीत कॉलोनी की है. अजीत कॉलोनी में रह रहे पड़ोसी आलोक ने बताया कि छत्रसाल नाम का युवक आए दिन उत्पात मचाता है और कई बार पत्थर भी मारता है. कुछ दिनों पहले मुझसे भी मारपीट की और मेरे दांत तोड़ दिए.
जोधपुर में बेटे ने बरपाया कहर, पिता के कपड़े उतार सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा|
- मामला जोधपुर के रातानाडा पुलिस थाना इलाक़े का है।
- पड़ोसियों ने बताया कि राजेंद्र गौड़ का बेटा छत्रसाल आए दिन उनके साथ झगड़ा करता है।
- CCTV फ़ुटेज के आधार पर @CP_Jodhpur से कार्यवाई की मांग। pic.twitter.com/NFV0l2e8io
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) September 19, 2022
@DCPEastJodhpur मामले को देखें एवं वर्तमान स्थिति से अवगत कराएं।
— Jodhpur Police (@CP_Jodhpur) September 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2022 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

