Viral Video: तेज रफ्तार में दौड़कर बत्तख ने पीछे से किया शख्स पर हमला, पल भर में कर दी उसकी हालत खराब
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स के पीछे बत्तख तेज रफ्तार में दौड़ती हुई आती है और उस पर हमला कर देती है. वो शख्स पर अपनी चोंच से हमला कर देती है, जिसके बाद शख्स चिल्लाते हुए यहां वहां भागने लगता है.
Duck Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन इंसानों और जानवरों से जुड़े वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. कभी इंसानों और जानवरों के बीच प्यार दिखाई देता है तो कभी उनके बीच की नोकझोंक लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स के पीछे बत्तख (Duck) तेज रफ्तार में दौड़ती हुई आती है और उस पर हमला कर देती है. वो शख्स पर अपनी चोंच से हमला कर देती है, जिसके बाद शख्स चिल्लाते हुए यहां वहां भागने लगता है. हालांकि बत्तख रुकने का नाम नहीं लेती है और उस पर हमला जारी रखती है.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- मैं अपनी हंसी नहीं रोक सकता. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 4.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इसे देखकर लो अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: ग्रुप के साथ चलते समय मॉडलिंग करने लगी बत्तख, उसके रैंप वॉक का अंदाज जीत लेगा दिल
देखें वीडियो-
I can't stop laughing 😂😂 pic.twitter.com/4cZmGmNs4U
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) March 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

