Viral Video: मां ने छिना मोबाइल तो भड़के बच्चे ने घर में मचाई तबाही, कुछ भी नहीं छोड़ा, सब कुछ तोड़ा
एक मां ने अपने बच्चे का मोबाइल अपने पास रख लिया. इसके बाद गुस्साए बच्चे नहीं घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. वीडियो में घर में रखा सारा सामान टूटा फूटा नजर आ रहा है.
Viral Video: इन दिनों मोबाइल फोन लोगों पर हावी होते जा रहे हैं. युवा ही नहीं, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक को इसकी लत (Mobile Phone Addiction) लग चुकी है. यह हमें मानसिक रूप से कमजोर बना रहा है. मोबाइल फोन की लत के कारण, आपको मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, टूटे हुए रिश्तों और पारिवारिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. इससे ही जुड़ा एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक मां ने अपने बच्चे का मोबाइल अपने पास रख लिया. इसके बाद गुस्साए बच्चे नहीं घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. वीडियो में घर में रखा सारा सामान टूटा फूटा नजर आ रहा है.
इस वीडियो को शेयर करते हुए IPS दिपांशु काबरा ने कहा " घर पर ये तबाही 15 वर्षीय बच्चे ने मचाई क्योंकि उसकी माँ ने उसका मोबाइल फ़ोन ले लिया था. दृश्य देखकर स्पष्ट है कि माता-पिता के लिए आज की पीढ़ी को मोबाइल एडिक्शन से बचने एवं इमोशंस + एक्शन्स पर नियंत्रण रखने की सीख, परवरिश में देना कितना जरूरी है."
घर पर ये तबाही 15 वर्षीय बच्चे ने मचाई क्योंकि उसकी माँ ने उसका मोबाइल फ़ोन ले लिया था. दृश्य देखकर स्पष्ट है कि माता-पिता के लिए आज की पीढ़ी को मोबाइल अडिक्शन से बचने एवं इमोशंस + एक्शन्स पर नियंत्रण रखने की सीख, परवरिश में देना कितना जरूरी है. pic.twitter.com/dAcFareSX7
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) September 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

