Viral Video: हिरण के साथ मस्ती करते हुए वीडियो बनवा रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से निकल आया चीता और फिर...
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जंगल में हिरण के साथ मस्ती करते हुए वीडियो बनवा रहा होता है, तभी अचानक से एक चीता झाड़ियों से निकलकर उसकी तरफ आने लगता है. यह नजारा इतना खतरनाक है कि देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स जंगल में हिरण (Deer) के साथ मस्ती करते हुए वीडियो बनवा रहा होता है, तभी अचानक से एक चीता (Cheetah) झाड़ियों से निकलकर उसकी तरफ आने लगता है. चीता को देखते ही हिरण भाग जाता है, जिसके बाद चीता शख्स पर हमला करने की कोशिश करता है, तभी शख्स भी मौका पाकर भाग निकलता है. यह नजारा इतना खतरनाक है कि देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं. अगर शख्स ने जरा सी भी देरी की होती तो वो चीता की चपेट में आ सकता था. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की है. कई लोगों ने कहा कि ऐसी खतरनाक जगह पर नहीं रुकना चाहिए, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि इस तरह की हरकत करना खतरनाक और जानलेवा हो सकता है. यह भी पढ़ें: हैंडसम शेर! घुंघराले बाल और चेहरे की क्यूटनेस देख आप भी हार जाएंगे अपना दिल, देखें जंगल के राजा का Viral Video
हिरण के साथ वीडियो बनाते समय आ धमका चीता
Lo bhai ban gayi video 😭 pic.twitter.com/spEHX4QuDX
— Vishal (@VishalMalvi_) November 4, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2025 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

