वायरल

Viral Video: अरेंज मैरिज का जलवा, दूल्हा-दुल्हन ने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ सॉन्ग पर डांस करके लूट ली पूरी महफिल

एक दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों टिप-टिप बरसा गाने पर अपने जबरदस्त डांस से पूरी महफिल लूट लेते हैं. यहां इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि यह लव मैरिज नहीं, बल्कि अरेंज मैरिज है.

Viral Video: अरेंज मैरिज का जलवा, दूल्हा-दुल्हन ने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ सॉन्ग पर डांस करके लूट ली पूरी महफिल
टिप-टिप बरसा पानी पर कपल ने किया डांस (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: बॉलीवुड के हिट सॉन्ग 'टिप-टिप बरसा पानी' (Tip Tip Barsa Pani) पर कई लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट करते हैं. चाहे बारिश का मौसम हो या फिर शादी का सीजन, इस गाने पर हर कोई थिरकने पर मजबूर हो जाता है. इसी कड़ी में एक दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दोनों टिप-टिप बरसा गाने पर अपने जबरदस्त डांस करके पूरी महफिल लूट लेते हैं. यहां इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि यह लव मैरिज नहीं, बल्कि अरेंज मैरिज है, इसलिए दूल्हा-दुल्हन की यह केमेस्ट्री लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींच रही है.

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- अगर अरेंज मैरिज ऐसी होती है, तो मेरी भी अरेंज मैरिज ही करवा दो यार. वीडियो में देखा जा सकता है कि इस पॉपुलर गाने पर दूल्हा-दुल्हन जिस एनर्जी से थिरकते हैं, वो देखने लायक है और सोशल मीडिया पर लोग दोनों की केमेस्ट्री की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: The Bride Danced on Sami-Sami: दुल्हन ने फिल्म पुष्पा के गाने सामी-सामी पर किया जबरदस्त डांस, लोग हुए इम्प्रेस

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).