VIDEO: कक्षा 7वीं के छात्र ने दिखाई बहादुरी, चालक के बेहोश होने के बाद स्कूल की बस को सुरक्षित रोका
मिशिगन में सातवीं क्लास के एक बच्चे ने बस चालक के होश खो देने के बाद उसकी स्कूल बस को दुर्घटनाग्रस्त होने के बचाने के लिए बस को सुरक्षित रोक दिया. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
Viral Video: स्कूल की बस (School Bus) को चलाते समय अचानक ड्राइवर बेहोश हो गया, जिसके बाद बस में मौजूद एक छात्र ने बहादुरी दिखाते हुए सुरक्षित तौर पर बस को रोका और बड़ी दुर्घटना को टालने में कामयाब रहा. बच्चे की इस बहादुरी के लिए उसकी प्रशंसा की जा रही है. स्कूल के एक अधिकारी के अनुसार, मिशिगन (Michigan) में सातवीं क्लास के एक बच्चे ने बस चालक (Bus Driver) के होश खो देने के बाद उसकी स्कूल बस को दुर्घटनाग्रस्त होने के बचाने के लिए बस को सुरक्षित रोक दिया. वॉरेन (Warren) के लोइस ई. कार्टर मिडिल स्कूल (Lois E. Carter Middle School) के छात्र डिलन रीव्स (Dillon Reeves) ने बुधवार दोपहर स्कूल के बाद बस को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने में अहम भूमिका निभाई.
स्कूल के अधिकारी के अनुसार, बस चालक को गाड़ी चलाते समय चक्कर आने लगा और चेतावनी देकर प्रोटोकॉल का पालन किया कि वह अच्छा महसूस नहीं कर रहा है. इसके साथ ही उसने परिवहन विभाग को किसी को राहत प्रदान करने के लिए भेजने की अपील की. हालांकि ड्राइवर उस स्थान तक पहुंचता, जहां वो गाड़ी पार्क करने वाला था, उससे पहले ही वो बेहोश हो गया. ऐसे में स्कूल का एक छात्र ड्राइवर के पास पहुंचता है और दुर्घटना होने से पहले बस को रोकने में कामयाब हो जाता है.
देखें वीडियो-
A seventh grader in Michigan is being praised as a hero for preventing his school bus from crashing after his bus driver lost consciousness, according to a school official. https://t.co/mlxKQuyLzP pic.twitter.com/4tU9siAXQd
— CNN (@CNN) April 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2023 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

