देश

VIDEO: राजस्थान के पचपदरा में लव मैरिज करने वाली युवती का दिनदहाड़े अपहरण, परिवार वाले ही निकले आरोपी

राजस्थान के पचपदरा में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. युवती हाल ही में प्रेम विवाह करके घर लौटी थी, जिसके बाद उसके ही परिवार के लोगों ने उसे कथित तौर अगवा कर लिया.

VIDEO: राजस्थान के पचपदरा में लव मैरिज करने वाली युवती का दिनदहाड़े अपहरण, परिवार वाले ही निकले आरोपी
Girl Kidnapped by Family After Love Marriage in Pachpadra (Photo Credits: X/@sirajnoorani)

Rajasthan: राजस्थान के पचपदरा में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. युवती हाल ही में प्रेम विवाह करके घर लौटी थी, जिसके बाद उसके ही परिवार के लोगों ने उसे कथित तौर अगवा कर लिया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें शुरुआत में दावा किया गया था कि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार बदमाशों ने युवती का अपहरण किया है. लेकिन बाद में पुलिस ने जांच में साफ किया कि युवती को अगवा करने वाले उसके परिवार के सदस्य ही थे. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और परिवार वालों से पूछताछ कर रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के चलते यह मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया है.

राजस्थान के पचपदरा में लव मैरिज करने वाली युवती का अपहरण

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).