देश

Dance in Vande Bharat Express: उत्तराखंड को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, ट्रेन में क्षेत्रीय नृत्य कर मनाया गया जश्न (Watch Video)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी, जिसकी खुशी ट्रेन में पारंपरिक नृत्य करके मनाई गई. वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने की खुशी में पारंपरिक डांस करती महिलाओं का वीडियो वायरल हो रहा है.

Dance in Vande Bharat Express: उत्तराखंड को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, ट्रेन में क्षेत्रीय नृत्य कर मनाया गया जश्न (Watch Video)
वंदे भारत एक्सप्रेस में डांस (Photo Credits: Twitter)

Dance in Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  ने उत्तराखंड (Uttarakhand) को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) की सौगात दी, जिसकी खुशी ट्रेन में पारंपरिक नृत्य करके मनाई गई. पीएम मोदी ने देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जो 28 मई से नियमित रूप से चलेगी और दिल्ली से देहरादून का सफर 4 घंटे 45 मिनट में तय करेगी. प्रधानमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद ट्रेन में महिलाएं क्षेत्रीय नृत्य करती दिखीं और चेहरे पर खुशी लिए हुए उत्तराखंड के पहले वंदे भारत एक्सप्रेस का जश्न मनाया गया. इसका जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि महिलाएं पारंपरिक नृत्य करके उत्तराखंड को मिले इस सौगात की खुशी जाहिर कर रही हैं. यह भी पढ़ें: Anurag Thakur Working From Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन में काम करते नजर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, VIDEO देख लोगों ने की तारीफ

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).