वायरल

TikTok स्टार Khaby Lame को मिली इटली की नागरिकता, इस देश में रह रहे हैं एक साल की उम्र से (Watch Video)

दुनिया भर में मशहूर टिकटॉक पर्सैनलिटीज में शुमार खाबी लेम को इटली की नागरिकता प्रदान की गई है. दरअसल, खाबी लेम एक साल की उम्र से ही इटली में रह रहे हैं, जिसके बाद उन्हें इटली की नागरिकता मिली है. टिकटॉक पर उनके 148 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनका जन्म Senegal में हुआ था, लेकिन वो एक साल की उम्र से इटली में रह रहे हैं.

TikTok स्टार Khaby Lame को मिली इटली की नागरिकता, इस देश में रह रहे हैं एक साल की उम्र से (Watch Video)
TikTok स्टार Khaby Lame (Photo Credits: Twitter)

दुनिया भर में मशहूर टिकटॉक पर्सैनलिटीज (TikTok Star) में शुमार खाबी लेम को इटली की नागरिकता प्रदान की गई है. दरअसल, खाबी लेम (Khaby Lame) एक साल की उम्र से ही इटली (Italy) में रह रहे हैं, जिसके बाद उन्हें इटली की नागरिकता (Italian Citizenship) मिली है. टिकटॉक पर उनके 148 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनका जन्म Senegal में हुआ था, लेकिन वो एक साल की उम्र से इटली में रह रहे हैं. खाबी की मानें तो वो खुद को एक इटैलियन ही समझते हैं. बताया जाता है कि लॉकडाउन में उनकी नौकरी चली गई थी, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया का रुख किया. सोशल मीडिया पर आने के बाद देखते ही देखते खाबी टिकटॉक स्टार बन गए. अब उन्हें ढेरों स्पॉन्सरशिप और एंडोर्समेंट कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं. इतना ही नहीं दुनिया भर में उनके वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2022 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).