महाराष्ट्र के बीड जिले में ATM मशीन की चोरी, नकाबपोश चोरों ने शातिराना अंदाज में की वारदात को अंजाम देने की कोशिश (Watch Video)
महाराष्ट्र के बीड जिले से एटीएम मशीन की चोरी का मामला सामने आया है, जहां नकाबपोश चोरों ने एटीएम मशीन चोरी करने की एक नाकाम साजिश रची.
Viral Video: देश के विभिन्न हिस्सों से आए दिन चोरी जैसी घटनाओं से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं, जहां चोर बड़े ही शातिराना तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड जिले से एटीएम मशीन (ATM Machine) की चोरी का मामला सामने आया है, जहां नकाबपोश चोरों ने एटीएम मशीन चोरी करने की एक नाकाम साजिश रची. कैश सहित एटीएम (ATM) चुराने की इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एटीएम के बाहर एक कार खड़ी है और चोर पहले एक रस्सी को कार से बांधते हैं, फिर एक चोर एटीएम में घुसता है और रस्सी से एटीएम को अच्छी तरह से बांध देता है.
इन नकाबपोश चोरों की प्लानिंग कार से एटीएम मशीन को खींचकर उखाड़ने की थी, कार और एटीएम दोनों में रस्सी बांधने के बाद चोर कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर स्पीड से आगे बढ़ाने की कोशिश करता है, जिससे एटीएम मशीन उखड़कर बाहर निकल आती है और उसी के साथ चोर भी जमीन पर गिर जाता है. हालांकि चोरों की यह कोशिश नाकाम हो जाती है, क्योंकि लोकल पुलिस को एटीएम में स्थापित सेफ्टी सर्विस से चोरी की सूचना मिल गई, जिससे चोरों के मंसूबों पर पानी फिर गया. यह भी पढ़ें: VIDEO: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दिनदहाड़े चोर ने महिला के गले से छीनी चेन, घटना CCTV कैमरे में कैद
देखें वीडियो-
Fast & Furious dekhne ke baad car se ATM tod rahe 😭 pic.twitter.com/XRahj82svw
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) September 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

