VIDEO: पुणे में दिखा सैलाब का सितम! खतरे के स्तर को पार कर गई इंद्रायणी नदी, पानी में कागज के नाव की तरह तैर रहे बड़े-बड़े कंटेनर
पुणे में भारी बारिश के बीच उफनती इंद्रायणी नदी में बड़ा कंटेनर बह गया. इस घटना को देखकर हर कोई हैरान है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी में दो कंटेनर कागज के नाव की तरह तैर रहे हैं.
Pune Rains: पुणे में भारी बारिश के बीच उफनती इंद्रायणी नदी में बड़ा कंटेनर बह गया. इस घटना को देखकर हर कोई हैरान है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी में दो कंटेनर कागज के नाव की तरह तैर रहे हैं. एक कंटेनर बहते-बहते पुल से जाकर टकरा जाता है, जहां गाड़ियों की भारी आवाजाही देखी जा सकती है. बता दें, पिछले 48 घंटों से मावल, मुलशी के बांध क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण इंद्रायणी के उद्गम से लेकर संगम तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. यहां आलंदी में सभी चार पुल पानी में डूब गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि अगर 24 घंटों में बारिश बंद नहीं हुई तो इंद्रायणी नदी पर बना पांचवां पुल भी बह जाएगा. फिलहाल, इंद्रायणी नदी के लाल निशान पार कर जाने पर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. लोगों को इंद्रायणी नदी बेसिन में या उसके आसपास न जाने की सलाह दी गई है.
इंद्रायणी नदी में कागज के नाव की तरह तैर रहे बड़े-बड़े कंटेनर
Large container washed away in an overflowing Indrayani River, amid heavy rain in Pune.#Pune #PuneRains #PuneNews pic.twitter.com/zPae5CSjzr
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) July 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

