वायरल

Dog Rescues Owner from Black Mamba: सोफे पर बैठे मालिक के पीछे था खतरनाक ब्लैक मांबा, कुत्ते ने सांप से ऐसे बचाया

दक्षिण अफ्रीका में एक कुत्ते ने अपने मालिक को सोफे के नीचे छिपे मांबा सांप से बचाकर अपनी बहादुरी का परिचय दिया. एस्कोम्बे, क्वींसबर्ग में एक आदमी ने देख कि उसका रॉटवीलर डॉग बहुत ही अजीब बिहेव कर रहा था और उसे सोफे से दूर धकेल रहा था. जिस पर वह हर दोपहर बैठता था...

Dog Rescues Owner from Black Mamba: सोफे पर बैठे मालिक के पीछे था खतरनाक ब्लैक मांबा, कुत्ते ने सांप से ऐसे बचाया
कुत्ते ने सांप से बचाया (Photo: FB)

दक्षिण अफ्रीका में एक कुत्ते ने अपने मालिक को सोफे के नीचे छिपे मांबा सांप से बचाकर अपनी बहादुरी का परिचय दिया. एस्कोम्बे, क्वींसबर्ग में एक आदमी ने देख कि उसका रॉटवीलर डॉग बहुत ही अजीब बिहेव कर रहा था और उसे सोफे से दूर धकेल रहा था. जिस पर वह हर दोपहर बैठता था. जैसे ही कुत्ते ने सोफे के पीछे भौंकना शुरू किया, मालिक को अंततः एहसास हुआ कि कुछ गलत जरुर है. दक्षिण अफ्रीका के स्नेक कैचर निक इवांस ने इसके बारे में एक फेसबुक पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि मालिक को जैसे ही सांप के बारे में पता चला वह अपने डॉग को लेकर वहां से भाग गया.

ब्लैक मांबा, (डेंड्रोस्पिस पॉलीलेपिस), मांबा सांप की प्रजाति अपने बड़े आकार, फुर्ती और बेहद खतरनाक जहर के लिए जानी जाती है. यह उप-सहारा अफ्रीका में रहता है और महाद्वीप के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है. ब्लैक मांबा औसत 2-2.5 मीटर (6.6-8.2 फीट) लंबा होता है, जिसकी अधिकतम लंबाई 4.3 मीटर (14 फीट) होती है. नाम के बावजूद सांप काला नहीं होता. इसके बजाय, यह एक हल्के ग्रे या गहरे भूरे रंग में होता है.

इसका मुंह काला होने के कारण, इसे ब्लैक मांबा कहते हैं.

देखें पोस्ट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2023 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).