अचानक फिर गया पालतू बिल्ली का दिमाग, गुस्से में आकर अपने मालिक पर ही कर दिया हमला और फिर... (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पालतू बिल्ली का अचानक से दिमाग फिर जाता है और वो अपने मालिक पर ही हमला करने लग जाती है.
Cat Viral Video: कई लोग अपने घरों नें शौक से बिल्ली (Cat) पालते हैं और उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह प्यार करते हैं. कई बार पालतू बिल्लियों (Pet Cats) की मजेदार हरकतें लोगों का दिन बना देती हैं, जबकि कई बार बिल्लियां आफत भी मचा देती हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बिल्ली का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पालतू बिल्ली का अचानक से दिमाग फिर जाता है और वो अपने मालिक पर ही हमला करने लग जाती है. अचानक न जाने किस बात को लेकर बिल्ली को गुस्सा आता है और वो अपने मालिक को काटने के लिए उसे दौड़ा लेती है.
इस वीडियो को @crazyclipsonly नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 36 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली अपने मालिक को काटने की कोशिश करती है और इसके लिए वो उसके पीछे दौड़ती है, लेकिन हर बार मालिक बच निकलता है. हालांकि घर में मौजूद महिला भी बिल्ली को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन बिल्ली थमने का नाम ही नहीं लेती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बिल्ली के बच्चे को परेशान कर रहा था कुत्ता, निंजा स्टाइल में किक मारकर मां ने सिखाया
देखें वीडियो-
Cat owner suddenly gets attacked by his cat unprovoked and for no reason 😳 pic.twitter.com/bE4DhOIHol
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) July 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2023 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

