Viral Video: बिल्ली के बच्चे को परेशान कर रहा था कुत्ता, निंजा स्टाइल में किक मारकर मां ने सिखाया
सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता, बिल्ली के बच्चे को परेशान करता है, तभी अपने बच्चे को मुसीबत में देखकर बिल्ली दौड़ते हुए आती है और निंजा स्टाइल में किक मारकर कुत्ते को सबक सिखाती है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) की आपसी लड़ाई के कई रोमांचक वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. खासकर, अगर कोई जानवर किसी जानवर के बच्चे पर हमला करता है तो मां अपनी जान की परवाह किए बगैर उससे भिड़ जाती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता (Dog), बिल्ली (Cat) के बच्चे को परेशान करता है, तभी अपने बच्चे को मुसीबत में देखकर बिल्ली दौड़ते हुए आती है और निंजा स्टाइल में किक मारकर कुत्ते को सबक सिखाती है.
वीडियों में देखा जा सकता है कि किस तरह से बिल्ली दौड़ती हुई आती है और कुत्ते को जोरदार किक मारती है, जिससे कुत्ता भी डर से पीछे हट जाता है. इस वीडियो को @Figensport नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- मां के बच्चे के साथ कभी पंगा मत लेना. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 1.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Snake Attacks Cat Video: आसान शिकार समझकर सांप ने कैट पर किया हमला, बिल्ली ने एक पंजे में मार गिराया
देखें वीडियो-
Never mess with a mom's baby! ❤️ pic.twitter.com/d2xkYtxPEU
— The Best (@Figensport) June 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2023 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

