वायरल

स्टंट करना पड़ गया लड़के को भारी, छत से छलांग लगाते समय बिगड़ा संतुलन और हो गया जनाब का ये हाल… (Watch Viral Video)

कई बार अलग करने के जुनून में किए जाने वाले स्टंट गलत हो जाते हैं, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का छत से कूदता है, लेकिन संतुलन बिगड़ जाने की वजह से वो जमीन पर हाथ के बल गिरता है, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो जाता है.

स्टंट करना पड़ गया लड़के को भारी, छत से छलांग लगाते समय बिगड़ा संतुलन और हो गया जनाब  का ये हाल… (Watch Viral Video)
स्टंट करना पड़ा भारी (Photo Credits: Instagram)

Stunt Goes Wrong: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में अधिकांश लोग कुछ अलग करके लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश करते हैं, लेकिन अलग करने के चक्कर में कई बार वो अपना ही नुकसान कर बैठते हैं. खासकर, अगर बात स्टंट की हो, तो कई बार स्टंट (Stunt) कामयाब भी हो जाते हैं, जबकि कई बार स्टंट इस कदर उल्टा पड़ जाता है कि न चाहते हुए भी उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का स्टंट दिखाने के चक्कर में छत से छलांग लगा लेता है, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ जाता है और उसे अस्पताल ले जाने की नौबत आ जाती है. दरअसल, कूदने के बाद संतुलन बिगड़ने की वजह से लड़का हाथ के बल गिर जाता है, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो जाता है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2021 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).