वायरल

Viral Video: शिकार को दबोचने के लिए खड़ी ढलान पर हिम तेंदुए ने लगाई दौड़, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

हिम तेंदुए का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बर्फीली पहाड़ी पर स्नो लेपर्ड शिकार करता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से खड़ी ढलान वाली चट्टान पर तेजी से दौड़ते हुए हिम तेंदुआ अपने शिकार का पीछा करता है.

Viral Video: शिकार को दबोचने के लिए खड़ी ढलान पर हिम तेंदुए ने लगाई दौड़, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
हिम तेंदुआ (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें शिकारी जानवर अपना पेट भरने के लिए दूसरे जानवरों को अपना शिकार बनाते हैं. इसी कड़ी में हिम तेंदुए (Snow Leopard) का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बर्फीली पहाड़ी पर स्नो लेपर्ड शिकार करता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से खड़ी ढलान वाली चट्टान पर तेजी से दौड़ते हुए हिम तेंदुआ अपने शिकार का पीछा करता है और आखिर में वो शिकार करने में कामयाब भी हो जाता है. इस वीडियो को दी वाइल्ड इंडिया नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 332.4k व्यूज मिल चुके हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).