खेल

Russia-Ukraine War: रूसी टेनिस प्लेयर ने अपने ही सरकार का किया विरोध, मैच जीतने के बाद कैमरे पर लिखा- No War Please (देखें वीडियो)

रूस के एक टेनिस प्लेयर ने मैच के बाद कैमरे के लेंस पर यूक्रेन-रूस की जंग को लेकर पेन से लिखा - नो वॉर प्लीज. टेनिस प्लेयर ने दुनियाभर को ये मैसेज दिया कि जंग जरूरी नहीं है और इसे बंद कर दिया जाना चाहिए.

Russia-Ukraine War: रूसी टेनिस प्लेयर ने अपने ही सरकार का किया विरोध, मैच जीतने के बाद कैमरे पर लिखा- No War Please (देखें वीडियो)
रूस के टेनिस खिलाड़ी आंद्रे रुबलेव (Photo Credit : Twitter)

Russia-Ukraine War, नई दिल्ली, 26 फरवरी: रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है. इस बीच कई लोग युद्ध  के विरोध में शांति की अपील कर रहे हैं. रूस के टेनिस खिलाड़ी आंद्रे रुबलेव (Andrey Rublev) ने भी जंग के खिलाफ आवाज उठाई है.  रुबलेव इस वक्त दुबई में टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं. मुकाबले के बाद उन्होंने बड़ा संदेश दिया और युद्ध ना करने की अपील की. उन्होंने टीवी ब्रॉडकास्टर के कैमरे के लेंस पर लिख दिया- No War Please. रुबलेव से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दूसरी वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली. उन्होंने 5वें वरीय पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज को सेमीफाइनल में मात दी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).