Russia-Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय छात्रों की पिटाई, बरसाए गए डंडे, राहुल गांधी ने शेयर किया बर्बरता का वीडियो
यूक्रेन में जारी जंग के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों के साथ यूक्रेन की पुलिस की बर्बरता भी सामने आई है. वीडियो में यूक्रेन पुलिस की बर्बरता साफ दिख रही है. पुलिस कर्मी बैग लेकर जा रहे भारतीय छात्रों को लातों-घूंसों से मारते हुए दिख रहे हैं.
Indian Student Beaten in Ukraine, 28 फरवरी: यूक्रेन में जारी जंग के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों (Indian Students) के साथ यूक्रेन की पुलिस (Ukraine Police) की बर्बरता भी सामने आई है. रोमानिया और पोलैंड बॉर्डर (Poland Border) पर भारतीय छात्रों को बुरी तरह पीटा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वीडियो शेयर करते हुए सरकार से भारतीय छात्रों को तुरंत यूक्रेन से निकालने की मांग की है.
उन्होंने कहा " इस तरह की हिंसा (Violence) झेल रहे भारतीय छात्रों और इन वीडियो को देखने वाले उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है. किसी भी अभिभावक को इससे नहीं गुजरना चाहिए. भारत सरकार को तत्काल विस्तृत निकासी योजना (Indian Students Evacuation) को फंसे हुए लोगों के साथ-साथ उनके परिवारों के साथ साझा करना चाहिए. वीडियो (Video) में यूक्रेन पुलिस की बर्बरता साफ दिख रही है. पुलिस कर्मी बैग लेकर जा रहे भारतीय छात्रों को लातों-घूंसों से मारते हुए दिख रहे हैं.
My heart goes out to the Indian students suffering such violence and their family watching these videos. No parent should go through this.
GOI must urgently share the detailed evacuation plan with those stranded as well as their families.
We can’t abandon our own people. pic.twitter.com/MVzOPWIm8D
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2022 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

