UP: पेट्रोल पंप में जा घुसी तेज रफ्तार बस, मशीनों के उड़ गए परखच्चे, सामने आया हादसा-VIDEO
ये हादसा बस के ब्रेक फेल होने के चलते हुआ है. बस ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया. हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बिजनौर (Bijnor) जिले के गंगा बैराज रोड स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब अनियंत्रित रोडवेज बस पेट्रोल पंप में जा घुसी. हादसे में ईधन डलवा रहे पिकअप ड्राइवर व एक सवारी घायल हो गए. साथ ही इनोवा गाड़ी में भी टूट-फूट हुई है. पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में बस भिड़ंत की तस्वीरे कैद हो गई है. यह बस दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही थी.
हादसे में पेट्रोल पंप मशीन पूरी तरह टूट गई है. बता दें कि, ये हादसा बस के ब्रेक फेल होने के चलते हुआ है. बस ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया. हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
In UP's Bijnor, a UP roadways bus lost control and rammed into a filling station. Several injured, no casualties. pic.twitter.com/bhUDxrGkb4
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 20, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

