Reindeer Viral Video: बर्फ पर मदमस्त होकर दौड़ लगाता दिखा रेनडियर, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
क्रिसमस से पहले रेनडियर से जुड़ा एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बर्फ की सफेद चादर पर मदमस्त अंदाज में होकर दौड़ लगाता हुआ नजर आ रहा है.
Reindeer Viral Video: क्रिसमस (Christmas) का त्योहार बेहद नजदीक है और हर कोई इसके जश्न में सराबोर होने को बेताब नजर आ रहा है. क्रिसमस से पहले रेनडियर (Reindeer) से जुड़ा एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो बर्फ (Snow) की सफेद चादर पर मदमस्त अंदाज में दौड़ लगाता हुआ नजर आ रहा है. रेनडियर या कैरिबू पृथ्वी से सुदूर उत्तर के बर्फीले आर्कटिक और उपार्कटिक इलाकों में मिलने वाली हिरण की एक प्रजाति है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रेनडियर बर्फ पर अकेले ही खुशी-खुशी दौड़ लगा रहा है. यह वीडियो देखने में इतना मनमोहक है कि यह लोगों का दिल जीत रहा है.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- सबसे खुश हिरण... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: सूखी पत्तियों के साथ खेलता दिखा नन्हा हिरण, मनमोहक वीडियो देख आप भी हार जाएंगे अपना दिल (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
happiest reindeer pic.twitter.com/PmVyDk02jW
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) December 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

